PreetNama
ਖਬਰਾਂ/News

कैंट बोर्ड सीनियर सकैंडरी स्कूल में स्कूल मैनेजमैंट का किया गया गठन

कैंटोनमैंट बोर्ड सीनियर सकैंडरी स्कूल सेठी रोड फिरोजपुर छावनी द्वारा  स्कूल में पड़ने वाले बच्चों के वैलफेयर के लिए  स्कूल मैनेजमैंट कमेटी का गठन किया गया। जानकारी देते हुए कमेटी की लोकल अथारिटी एम सी जोरा सिंह संधू ने बताया कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के वैलफेयर व स्कूलों में होने वाले कामों के लिए कमेटियां बनाई जाती है ,उसी कड़ी के तहत कैंटोनमैंट बोर्ड सीनियर  सकैंडरी स्कूल,सेठी रोड फिरोजपुर छावनी में स्कूल मैनेजमैंट कमेटी का गठन किया गया है। उन्होने बताया कि यह कमेटी दो सालों के लिए गठित की गई है,जिसमें श्रीमति रजनी को प्रधान,श्रीमति सोमा को उप प्रधान,कौंसलर जोरा सिंह संधू को लोकल अथारिटी,ओम प्रकाश अरोड़ा को एजूकेशन एक्सपर्ट,श्रीमति पूजा अरोड़ा को अद्यापक,व श्रीमति लाडो,लक्षमण दास,श्रीमति बलजीत,श्रीमति वीरो,जसवीर सिंह,नरेश कुमार,श्रीमति मीना को मैंबर नियुक्त किया गया है तथा स्कूल की प्रिंसीपल श्रीमति सुवर्षा को सचिव कनवीनर नियुक्त किया गया है।  कमेटी की सचिव कनवीनर श्रीमति सुवर्षा ने बताया कि स्कूल में होने वाली हर एक एक्टिविटी व बच्चों की पढ़ाई आदि के संबध में लिए  जाने वाले फैसले पहले कमेटी में डिसकस किए जाएंगे, अगर कमेटी के सदस्यों  को लगेगा कि यह बच्चों के वैल्फेयर  के लिए अच्छे हैं तो ही  उनहे लागू किया जाएगा। उन्होने कहा कि यह कमेटी दो सालों तक काम करेगी।

Related posts

ਪਨਬਸ ਕੰਟਰੈਕਟ ਵਰਕਰ ਜਲ ਸਪਲਾਈ ਕਾਮਿਆ ਦੀ ਕਰਨਗੇ ਡੱਟਵੀਂ ਹਮਾਇਤ

Pritpal Kaur

ਅਯੁੱਧਿਆ ’ਚ ਰਾਮ ਲੱਲਾ ਮੂਰਤੀ ਪ੍ਰਾਣਪ੍ਰਤਿਸ਼ਠਾ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਵਰ੍ਹੇਗੰਢ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ਸ਼ੁਰੂ

On Punjab

ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਡਾ. ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਦੀ ਯਾਦਗਾਰ ਲਈ ਢੁੱਕਵੀਂ ਥਾਂ ਦੀ ਨਿਸ਼ਾਨੇਦਹੀ ਦਾ ਅਮਲ ਸ਼ੁਰੂ

On Punjab